8 हिंदी दूर्वा


हिंदी ने जिनकी जिंदगी बदल दी

NCERT Solution

पाठ से

प्रश्न 1: मारिया को किस कार्य के लिए सम्मानित किया गया?

उत्तर: मारिया ने कई किताबों का हिंदी से हंगेरियन और हंगेरियन से हिंदी में अनुवाद किया है। इसके अलावा उन्होंने हिंदी भाषा का गहन अध्ययन किया है। उनके काम ने हिंदी को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने में मदद की है इसलिए तत्कालीन राष्ट्रपति कलाम ने मारिया को सम्मानित किया था।

प्रश्न 2: मारिया ने अनेक भाषाओं का अध्ययन क्यों किया?

उत्तर: मारिया शुरु से ही मानव जीवन के शुरुआती दौर के बारे में जानने को इक्षुक थी। इसलिए मारिया ने पुरानी भाषाएं जैसे ग्रीक, लैटिन, यूनानी और संस्कृत का अध्ययन किया।

प्रश्न 3: मारिया बुडापेस्ट में कौन सी भारतीय पोशाक पहनना पसंद करती हैं और क्यों?

उत्तर: मारिया को भारतीय पोशाकें पसंद हैं। हंगरी की कड़ाके की ठण्ड में साड़ी में मुश्किल हो सकती है इसलिए वे वहां सलवार सूट पहनना पसंद करती हैं।

अपनी-अपनी पसंद

नीचे दी गई तालिका में मारिया की और तुम अपनी पसंद लिखो।

मारिया की पसंदतुम्हारी पसंद
भारतीय खानामटर पनीरबिरयानी
शहरदिल्ली, उदयपुरशिमला
फिल्मउमराव जानथ्री इडियट
कलाकारनसीरुद्दीन शाहअमिताभ बच्चन
भाषाहिंदीहिंदी
भारतीय पोशाकसलवार समीजसाड़ी
कार्यक्रमखबरिया कार्यक्रमनॉलेज चैनल

क्षमायाचना और शिकायत

(a) इस भेंटवार्ता की शुरुआत में ही मारिया ने क्षमायाचना क्यों की?

उत्तर: दिल्ली की मुश्किल ट्रैफिक के कारण मारिया समय पर नहीं पहुँच पाई थी। इसलिए भेंटवार्ता की शुरुआत में ही उन्होंने क्षमायाचना की।

(b) उसने भेंटवार्ता की शुरुआत किस तरह की शिकायतों से की?

उत्तर: मारिया ने बताया कि किस तरह भारतीय फिल्मों में छोटी छोटी बात पर भी झूठ दिखाई जाती है।

(c) तुम भी कभी क्षमायाचना और शिकायतों का व्यवहार करते होगे। बताओ वह कौन-कौन से अवसर होते हैं और किन-किन चीजों के बारे में किस-किस से तुम क्षमा याचना और शिकायत करते हो?

उत्तर: ऐसे कई अवसर आते हैं जब मैं क्षमायाचना करता हूँ और कई अन्य अवसरों पर शिकायत करता हूँ। जब मैं कहीं देर से पहुँचता हूँ, या मेरी बात से किसी को बुरा लग सकता है, तो मैं क्षमा मांगता हूँ। जब कोई देर से पहुँचता है या फिर मेरी पुस्तक समय पर नहीं लौटाता है तो मैं शिकायत करता हूँ।

झूठ और सच की बात

“यहाँ के फिल्म वाले इतनी छोटी-छोटी बातों पर झूठ बोलते ही नहीं, बल्कि झूठ दिखाते भी हैं।“

(a) तुम इस बात से कहाँ तक और क्यों सहमत हो?

उत्तर: मारिया का इंटरव्यू पढ़ने के बाद मुझे भी लगने लगा है हमारे यहाँ के फिल्म वाले बहुत ही छोटी-छोटी बात पर झूठ बोलते और दिखाते हैं।

(b) क्या सिनेमा में झूठ और सच की बातें दिखाना जरूरी होता है? यदि हाँ तो क्यों?

उत्तर: सिनेमा में अतिशयोक्ति की जरूरत होती है। इसके बिना सिनेमा से मनोरंजन होने की बजाय बोरियत होगी। इसलिए सिनेमा में काल्पनिक बातें दिखाना जरूरी होता है। लेकिन जैसा कि मारिया ने कहा बिना मतलब ही झूठ दिखाने से लोगों का विश्वास सिनेमा बनाने वालों पर से उठ जायेगा।

साथ-साथ

“हंगरी में संयुक्त परिवार की सोच नहीं है। पति-पत्नी या बच्चे। बच्चे भी केवल 20 साल की उम्र तक माता-पिता के साथ रह सकते हैं। कुल मिलाकर एक इकाई का छोटा परिवार।“

(a) भारत में बच्चे कब तक माता-पिता के साथ रह सकते हैं और क्यों?

उत्तर: भारत में पारिवारिक संबंधों को बहुत महत्व दिया जाता है। इसलिए यहाँ बच्चे तब तक माता-पिता के साथ रहते हैं जब तक संभव हो सके। लड़कियाँ अक्सर शादी के बाद अपने ससुराल चली जाती हैं। लड़के तभी अपना घर छोड़कर जाते हैं जब नौकरी या व्यवसाय के कारण उन्हें ऐसा करना पड़ता है।

(b) तुम्हें अगर हंगरी या किसी अन्य देश में रहने की आवश्यकता हो तो किन-किन चीजों को साथ रखना चाहोगे और क्यों?

उत्तर: मैं अपने साथ भारतीय मसाले और प्रेशर कुकर ले जाना पसंद करूंगा। मैंने सुना है कि यूरोपीय देशों का भोजन मसाले की कमी के कारण बेस्वाद लगता है। मैंने यह भी सुना है कि कुकर के बिना कुछ भारतीय व्यंजनों को पकाना बहुत मुश्किल होता है।