8 हिंदी दूर्वा


आषाढ़ का पहला दिन

NCERT Solution

प्रश्न 1: पाठ से

(a) किसान को बादलों का इंतजार क्यों रहता है?

उत्तर: भारत में कृषि के लिए मानसून की बारिश का अत्यधिक महत्व है। समय पर वर्षा नहीं आने से किसानों को बहुत नुकसान होता है और उनका भविष्य खतरे में पड़ जाता है। इसलिए किसान को बादलों का इंतजार रहता है।

(b) कवि को वर्षा होने पर किसान की याद क्यों आती है?

उत्तर: कवि को लगता है कि वर्षा के आने का इंतजार यदि किसी को सबसे अधिक रहता है तो वह किसान होता है। कवि को लगता है कि वर्षा के शुरु होने से यदि कोई सबसे अधिक क्रियाशील होता है तो वह किसान होता है। इसलिए कवि को वर्षा होने पर किसान की याद आती है।

(c) कवि ने किसान की तुलना चातक पक्षी से क्यों की है?

उत्तर: चातक पक्षी के बारे में माना जाता है कि वह चांद को किसी प्रेमी की तरह एकटक निहारता रहता है। किसान भी उसी तरह बादलों को देखता रहता है। इसलिए कवि ने किसान की तुलना चातक पक्षी से की है।

प्रश्न 2: पाठ से आगे

(a) कवि ने कविता में वर्षा ऋतु का वर्णन किया है। वर्षा ऋतु के बाद कौन सी ऋतु आती है? उसके बारे में अपना अनुभव बताओ।

उत्तर: वर्षा ऋतु के बाद शरद ऋतु आती है। शरद ऋतु में मौसम बड़ा सुहावना रहता है। इस समय न तो गर्मी पड़ती है न ही ठंड। ऐसे मौसम में मैं लंबे समय तक खेलकूद पाता हूँ। घूमने फिरने और खाने पीने में भी मजा आता है। न तो गर्मी के मौसम वाली बेचैनी होती है और न ही सर्दी की तरह ऊनी कपड़ों का बोझ झेलना पड़ता है।

(b) वर्षा ऋतु से पहले लोग क्या-क्या तैयारियाँ करते हैं? उनमें से कुछ लोगों के बारे में जानकारी एकत्र कर सूची बनाओ।

उत्तर: वर्षा ऋतु से पहले घर की साफ सफाई पर अधिक ध्यान दिया जाता है। कूलर और गमले साफ कर दिये जाते हैं ताकि कहीं पानी न इकट्ठा हो। इससे मच्छरों को पनपने से रोका जा सकता है। हम जानते हैं कि मच्छर अपने साथ मलेरिया और डेंगू जैसी खतरनाक बीमारियाँ लाते हैं। छतों की मरम्मत की जाती है ताकि बारिश में छत ना टपके। कुछ इलाकों में बाढ़ आने की प्रबल संभावना रहती है। ऐसे स्थानों के लोग अपना अधिकतर सामान ऊँचे स्थान पर रख देते हैं।