8 हिंदी दूर्वा


ओस

NCERT Solution

प्रश्न 1: कविता में रतन किसे कहा गया है और वे कहाँ-कहाँ बिखरे हुए हैं?

उत्तर: कविता में ओस की बूँदों को रतन कहा गया है। वे रतन हरी घास पर बिखरे हुए हैं।

प्रश्न 2: ओस कणों को देखकर कवि का मन क्या करना चाहता है?

उत्तर: ओस कणों को देखकर कवि उन्हें अपनी अंजली में भरकर घर ले जाना चाहता है ताकि उन्हें निहारते हुए उनपर एक सुंदर सी कविता लिख सके।

प्रश्न 3: पता करो कि सुबह के समय खुले स्थानों पर ओर की बूँदें कैसे बन जाती हैं? इसे अपने शिक्षक को बताओ।

उत्तर: सुबह के समय वातावरण का तापमान कम रहता है। कम तापमान के कारण वायु में उपस्थित जलवाष्प संघनित होकर ओस की बूँदों में बदल जाता है।

प्रश्न 4: क्या ओस, कोहरा और वर्षा में कोई संबंध है? इसके बनने और होने के कारणों का पता लगाओ और उसे अपने ढ़ंग से लिखकर शिक्षक को दिखाओ।

उत्तर: ओस, कोहरा और वर्षा; इन तीनों का निर्माण जलवाष्प के संघनन के कारण होता है।

प्रश्न 5: सूरज निकलने के कुछ समय बाद ओस कहाँ चली जाती है? इसका उत्तर तुम अपने मित्रों, बड़ों, पुस्तकों और इंटरनेट की सहायता से प्राप्त करो और शिक्षक को बताओ।

उत्तर: सूरज निकलने के साथ ही तापमान बढ़ने लगता है। इसके परिणामस्वरूप ओस की बूँदों का वाष्पीकरण हो जाता है और वे भाप बनकर हवा में उड़ जाती हैं।

प्रश्न 6: तुम्हारे विचार से यह किस मौसम की कविता हो सकती है?

उत्तर: जाड़े के मौसम की

प्रश्न 7: तुम्हारे प्रदेश में कौन-कौन से मौसम आते हैं? उसकी सूची बनाओ।

उत्तर: जाड़ा, वसंत, गर्मी और बरसात

प्रश्न 8: तुम्हें कौन सा मौसम सबसे अधिक पसंद है और क्यों?

उत्तर: मुझे बरसात का मौसम सबसे अधिक पसंद है। इस मौसम में मुझे कागज की नाव तैराने का मौका मिलता है। इस मौसम में आकाश में उमड़ते बादल बड़े ही आकर्षक आकार बनाते हैं। इस मौसम में छाता लेकर घूमने में मुझे रोमांच मिलता है।

प्रश्न 9: नीचे लिखे शब्दों का रूप बदलकर सही जगह पर भरो: दमक, सरक, बिखर, बन

  1. जरा सा रगड़ते ही हीरे ने ...............शुरु कर दिया।
  2. तुम यह कमीज किस दर्जी से ..............चाहते हो?
  3. साँप ने धीरे-धीरे .............शुरु कर दिया।
  4. लकी को मूर्ख ................तो बहुत आसान है।
  5. तुमने अब खिलौने ..............बंद कर दिये?

उत्तर: (a) दमकना (b) बनवाना (c) सरकना (d) बनाना (e) बनाने