8 हिंदी दूर्वा


उठ किसान ओ

NCERT Solution

प्रश्न 1: कविता से

नीचे लिखी पंक्तियाँ पढ़ो। आपस में चर्चा करके इसके नीचे दिए गए प्रश्नों के उत्तर दो:

(a) “तेरे हरे-भरे सावन के साथी ये आए हैं” क्या बादल हरे-भरे सावन के साथी हैं अथवा किसान के? या दोनों के।

उत्तर: बादल किसान के साथी हैं जो सावन के महीने में आते हैं।

(b) “तेरे प्राणों में भरने को नया राग लाए हैं” बादल ऐसा क्या लाए हैं जिससे किसान के प्राणों में नया राग भर जाएगा?

उत्तर: बादल अपने साथ पानी लाते हैं जिस पानी से खेत लहलहाने लगते हैं। लहलहाते खेतों के कारण किसान के प्राणों में नया राग भर जायेगा।

(c) “यह संदेशा ले कर आई, सरस मधुर शीतल पुरवाई” पुरवाई किसान के लिए क्या संदेशा लेकर आई होगी?

उत्तर: पुरवाई किसान के लिए यह संदेशा लेकर आई है कि उसके घर बादल रूपी पाहुन आए हैं।

(d) “तेरे लिए, अकेले तेरे लिए, कहाँ से चलकर आई” क्या सचमुच पुरवाई केवल किसान के लिए चलकर आई है? वह कहाँ से चलकर आई होगी?

उत्तर: कवि के अनुसार पुरवाई केवल किसान के लिए आई है। लेकिन वास्तव में पुरवाई तो हर व्यक्ति के लिए आती है। यह तपती गर्मी से राहत दिलाती है। पुरवाई समंदर से आती है।

प्रश्न 2: कविता के आधार पर बताओ कि

(a) जब हरा खेत लहरायेगा तो क्या होगा?

उत्तर: जब हरा खेत लहरायेगा तो उससे किसान पूरी तसल्ली से मुसकराएगा क्योंकि हरे खेत उसके सुनहरे भविष्य की सूचना देते हैं।

(b) बादलों के लिए आने पर कवि किसान को उठने के लिए क्यों कहता है?

उत्तर: मानसून के शुरु होते ही किसान के लिए यह जरूरी हो जाता है कि वह अपने खेतों पर काम शुरु कर दे। इसलिए कवि किसान को उठने के लिए कहता है।

(c) रूप बदल कर बादल किसान के कौन से सपनों को साकार करेगा?

उत्तर: जब बादल अपना रूप बदल कर वर्षा में बदल जाएगा तो इससे किसान के अच्छी फसल के सपने साकार हो जाएंगे।

प्रश्न 3: छिपा है कौन?

“हरा खेत जब लहराएगा
हरी पताका फहराएगा
छिपा हुआ बादल तब उसमें
रूप बदल कर मुसकाएगा”

कविता में हम पाते हैं कि सावन की हरियाली बादलों के कारण ही हुई है इसलिए कवि को उस हरियाली में मुसकराते बादल ही दिखाई देते हैं। बताओ, कवि को इन सब में कौन दिखाई दे सकता है:

  1. गर्म हवा, लू के थपेड़े।
  2. सागर में उठती ऊँची-ऊँची लहरें।
  3. सुगंध फैलाता हुआ फूल।
  4. चैन की नींद सोती हुई बालिका।

उत्तर: पहले विकल्प को छोड़कर बाकी सभी। कवि को लहलहाती फसल में सागर के लहरों की छवि दिखती होगी। कवि को फसल में आने वाले फूलों की खुशबू महसूस होती होगी। अच्छी फसल की उम्मीद बढ़ जाने से किसान के परिवार में भी सुकून आ जाता होगा, इसलिए कवि को चैन की नींद सोती हुई बालिका भी दिखाई देती होगी।