9 हिंदी स्पर्श


दोहे

रहीम

NCERT Solution:

Part 2

निम्नलिखित का भाव स्पष्ट कीजिए:

Question 1: टूटे से फिर ना मिले, मिले गाँठ परि जाय।

उत्तर: जब कोई धागा एक बार टूट जाता है तो फिर उसे जोड़ा नहीं जा सकता। जोड़ने की कोशिश में उस धागे में गाँठ पड़ जाती है। किसी से रिश्ता जब एक बार टूट जाता है तो फिर उस रिश्ते को दोबारा जोड़ा नहीं जा सकता।

Question 2: सुनि अठिलैहैं लोग सब, बाँटि न लैहैं कोय।

उत्तर: अपने दर्द को दूसरों से छुपा कर ही रखना चाहिए। जब आपका दर्द किसी अन्य को पता चलता है तो लोग उसका मजाक ही उड़ाते हैं। कोई भी आपके दर्द को बाँट नहीं सकता।

Question 3: रहिमन मूलहिं सींचिबो, फूलै, फलै अघाय।

उत्तर: एक बार में कोई एक कार्य ही करना चाहिए। एक काम के पूरा होने से कई काम अपने आप हो जाते हैं। यदि एक ही साथ आप कई लक्ष्य को प्राप्त करने की कोशिश करेंगे तो कुछ भी हाथ नहीं आता। यह वैसे ही है जैसे जड़ में पानी डालने से ही किसी पौधे में फूल और फल आते हैं।

Question 4: दीरघ दोहा अरथ के, आखर धीरे आहिं।

उत्तर: किसी भी दोहे में कम शब्दों में ही बहुत बड़ा अर्थ छिपा होता है। यह वैसे ही होता है जैसे नट की कुंडली होती है। नट अपनी कुंडली में सिमट कर तरह तरह के विस्मयकारी करतब दिखा देता है।

Question 5: नाद रीझि तन देत मृग, नर धन देत समेत।

उत्तर: हिरण किसी के संगीत से खुश होकर अपना शरीर न्योछावर कर देता है। इसी तरह से कुछ लोग दूसरे के प्रेम से खुश होकर अपना सब कुछ दे देते हैं।

Question 6: जहाँ काम आवे सुई, कहा करै तरवारि।

उत्तर: जहाँ छोटी चीज की जरूरत होती है वहाँ पर बड़ी चीज बेकार हो जाती है। जैसे जहाँ सुई की जरूरत होती है वहाँ तलवार का कोई काम नहीं होता।

Question 7: पानी गए न ऊबरै, मोती, मानुष, चून।

उत्तर: बिना पानी के न तो मोती बनता है, न चूना और पानी के बिना मनुष्य जीवन भी असंभव है।

निम्नलिखित भाव को पाठ में किन पंक्तियों द्वारा अभिव्यक्त किया गया है:

Question 1: जिस पर विपदा पड़ती है वही इस देश में आता है।

उत्तर: जा पर बिपदा पड़त है, सो आवत यह देस

Question 2: कोई लाख कोशिश करे पर बिगड़ी बात फिर बन नहीं सकती।

उत्तर: बिगरी बात बनै नहीं, लाख करौ किन कोय।

Question 3: पानी के बिना सब सूना है अत: पानी अवश्य रखना चाहिए।

उत्तर: रहिमन पानी राखिए, बिनु पानी सब सून।