9 हिंदी क्षितिज


नाना साहब की पुत्री देवी मैना को भस्म कर दिया गया

चपला देवी

NCERT Solution

Question 1: बालिका मैना ने सेनापति ‘हे’ को कौन-कौन से तर्क देकर महल की रक्षा के लिए प्रेरित किया?

उत्तर: बालिका मैना ने सेनापति हे को कहा कि उस जड़ महल ने अंग्रेजों का कोई नुकसान नहीं किया था इसलिए उन्हें उस महल को नहीं गिराना चाहिए।

Question 2: मैना जड़ पदार्थ मकान को बचाना चाहती थी पर अंग्रेज उसे नष्ट करना चाहते थे। क्यों?

उत्तर: मैना का सारा जीवन उसी मकान में बीता था। वहीं पर वह बचपन से खेली कूदी थी और किशोरवय में प्रवेश किया था। इसलिए उसे उस मकान से लगाव हो गया था। लेकिन अंग्रेज उस मकान को अंग्रेजों के खिलाफ युद्ध के प्रतीक के रूप में देखते थे। इसलिए मैना उस मकान को बचाना चाहती थी जबकि अंग्रेज उसे नष्ट करना चाहते थे।

Question 3: सर टामस ‘हे’ के मैना पर दया-भाव के क्या कारण थे?

उत्तर: सर टामस ‘हे’ की बेटी से मैना की दोस्ती थी। खुद ‘हे’ भी पहले उस महल में आया जाया करते थे और मैना से भी मिलते जुलते थे। इसलिए उन्हें मैना पर दया आ रही थी।

Question 4: मैना की अंतिम इच्छा थी कि वह उस प्रासाद के ढ़ेर पर बैठकर जी भरकर रो ले लेकिन पाषाण हृदय वाले जनरल ने किस भय से उसकी इच्छा पूर्ण न होने दी?

उत्तर: जनरल अंग्रेजी हुकूमत की नौकरी करता था और अपनी हुकूमत के आदेश के खिलाफ नहीं जा सकता था। वह ऐसा करके अपने आकाओं का कोपभाजन नहीं बनना चाहता था। उसे यह डर भी था कि इंगलैंड की जनता के मन में उसकी छवि खराब हो जाएगी।

Question 5: बालिका मैना के चरित्र की कौन-कौन सी विशेषताएँ आप अपनाना चाहेंगे और क्यों?

उत्तर: मैना एक साहसी और सीधा-सीधा बोलने वाली लड़की है। उसके सामने मौत आ जाने पर भी उसे भय नहीं लगता। मै चाहता हूँ कि मुझमें दोनों विशेषताएँ रहें। एक साहसी व्यक्ति जो सीधी बात कर सकता है; दुनिया उसकी कायल हो जाती है।

Question 6: ‘टाइम्स’ पत्र ने 6 दिसंबर को लिखा था – “बड़े दुख का विषय है कि भारत सरकार आज तक उस दुर्दांत नाना साहब को नहीं पकड़ सकी’। इस वाक्य में ‘भारत सरकार’ से क्या आशय है?

उत्तर: इस वाक्य में भारत सरकार का मतलब भारत में चल रही अंग्रेजी हुकूमत से है।

Question 7: स्वाधीनता आंदोलन को आगे बढ़ाने में इस प्रकार के लेखन की क्या भूमिका रही होगी?

उत्तर: इस प्रकार के लेखन ने स्वाधीनता आंदोलन को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई होगी। इस लेख में अंग्रेजों के पाषाण हृदय को दर्शाया गया है जो जनमानस में उनकी खराब छवि बनाता है। इस लेख में एक अबोध बालिका की हत्या को दिखाया गया है जिससे लोगों को अंग्रेजों के प्रति घृणा हो सकती है।

Question 8: कल्पना कीजिए कि मैना के बलिदान की यह खबर आपको रेडियो पर प्रस्तुत करनी है। इन सूचनाओं के आधार पर एक रेडियो समाचार तैयार करें और कक्षा में भावपूर्ण शैली में पढ़ें।

उत्तर: आज एक बड़ी ही भीषण घटना का समाचार प्राप्त हुआ है। कानपुर के किले में नाना साहेब की बेटी को अंग्रेजों ने गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद उन पाषाण हृदय अंग्रेजों ने उस अबोध बालिका को जिंदा जला दिया।