9 हिंदी संचयन


कल्लू कुम्हार की उनाकोटी

के. विक्रम सिंह

NCERT Solution

Part 2

प्रश्न 5: त्रिपुरा ‘बहुधार्मिक समाज’ का उदाहरण कैसे बना?

उत्तर: त्रिपुरा में लगातार बाहरी लोगों का आगमन होता रहा है। इसलिए यहाँ चारों बड़े धर्मों को मानने वाले लोग रहते हैं। साथ में यहाँ पर उन्नीस जनजातियाँ रहती हैं। इस तरह से त्रिपुरा बहुधार्मिक समाज का उदाहरण बन गया है।

प्रश्न 6: टीलियामुरा कस्बे में लेखक का परिचय किन दो प्रमुख हस्तियों से हुअ? समाज कल्याण के कार्यों में उनका क्या योगदान था?

उत्तर: टीलियामुरा में लेखक की मुलाकात हेमंत कुमार जमातिया (एक प्रसिद्ध लोकगायक) और मंजु ऋषिदास (एक गायिका) से हुई। जमातिया जिला परिषद के निर्वाचित सदस्य हैं और समाज सेवा का कार्य करते हैं। मंजु वार्ड काउंसिलर हैं और अपने वार्ड की स्वच्छता और वहाँ पानी की सप्लाई के लिए काम करती हैं।

प्रश्न 7: कैलासशहर के जिलाधिकारी ने आलू की खेती के विषय में लेखक को क्या जानकारी दी?

उत्तर: कैलासशहर के जिलाधिकारी ने बताया कि वहाँ पर टी. पी. एस. (टरु पोटैटो सीड) की खेती होती है। वहाँ से टी. पी. एस. न सिर्फ पड़ोसी राज्यों को निर्यात होता है बल्कि बंगलादेश, मलेशिया और वियतनाम तक निर्यात होता है।

प्रश्न 8: त्रिपुरा में घरेलू उद्योगों पर प्रकाश डालते हुए अपनी जानकारी के कुछ अन्य घरेलू उद्योगों के विषय में बताइए।

उत्तर: त्रिपुरा में अगरबत्ती के लिए बाँस की सींक बनाने का काम होता है जो भारत के अन्य भागों में भेजी जाती हैं। टोकरी बुनाई, मधुमक्खी पालन, साबुन निर्माण, मोमबत्ती निर्माण, मिट्टी के बरतन बनाना, आदि भी घरेलू उद्योग के उदाहरण हैं।