9 हिंदी संचयन


मेरा छोटा सा निजी पुस्तकालय

धर्मवीर भारती

NCERT Solution

Part 2

प्रश्न 6: स्कूल से इनाम में मिली अंग्रेजी की दोनों पुस्तकों ने किस प्रकार लेखक के लिए नयी दुनिया के द्वार खोल दिए?

उत्तर: एक किताब में चिड़ियों की दुनिया के बारे में बड़े रोचक ढ़ंग से बतलाया गया था। दूसरी किताब में जहाजों, नाविकों, समंदर और समुद्री जीवों के बारे में बताया गया था। वे सब बातें लेखक के लिए बिलकुल नई थीं। इस तरह से उन दोनों किताबों ने लेखक के लिए नई दुनिया के द्वार खोल दिए।

प्रश्न 7: ‘आज से यह खाना तुम्हारी अपनी किताबों का। यह तुम्हारी अपनी लाइब्रेरी है’ – पिता के इस कथन से लेखक को क्या प्रेरणा मिली?

उत्तर: पिता के इस कथन से लेखक को किताबें सहेजने की प्रेरणा मिली।

प्रश्न 8: लेखक द्वारा पहली पुस्तक खरीदने की घटना का वर्णन अपने शब्दों में कीजिए।

उत्तर: लेखक की माँ चाहती थीं कि लेखक फिल्मों से दूर रहें, क्योंकि वे फिल्मों के दुष्प्रभाव से चिंतित रहती थीं। एक बार जब लेखक एक फिल्मी गाना गा रहे थे तो उनकी माँ ने कहा कि लेखक को कोई फिल्म देख आनी चाहिए। लेखक दो रुपए लेकर फिल्म देवदास देखने गये। सिनेमा हॉल के पास किताब की एक दुकान दिखी। दुकान पर उन्हें शरत चंद्र चट्टोपाध्याय की पुस्तक ‘देवदास’ दिख गई। लेखक ने फिल्म देखने की बजाय उस किताब को खरीदना बेहतर समझा। इस तरह लेखक ने पहली पुस्तक खरीदी।

प्रश्न 9: ‘इन कृतियों के बीच अपने को कितना भरा-भरा महसूस करता हूँ’ – का आशय स्पष्ट कीजिए।

उत्तर: इस पाठ से स्पष्ट है कि लेखक को किताबों से गहरा लगाव है। अपनी पूरी जिंदगी में लेखक ने हजारों किताबें खरीदी है। उन किताबों से उनका निजी पुस्तकालय भरा पड़ा है। अपनी उस अकूत संपत्ति को देखकर लेखकर को बड़ी तसल्ली होती थी।