उत्तर: 1 – नहीं हुई है, 2 – तृतीयक, 3 – संगठित, 4 – बड़ी, 5 – प्राकृतिक, विनिर्मित, 6 – परस्पर निर्भर
प्रश्न 1: सार्वजनिक और निजी क्षेत्रक आधार पर विभाजित है।
उत्तर: उद्यमों के स्वामित्व
प्रश्न 2: एक वस्तु का अधिकांशत: प्राकृतिक प्रक्रिया से उत्पादन ...............क्षेत्रक की गतिविधि है।
उत्तर: प्राथमिक
प्रश्न 3: किसी विशेष वर्ष में उत्पादित ...............के मूल्य के कुल योगफल को जीडीपी कहते हैं।
उत्तर: सभी अंतिम वस्तुओं और सेवाओं
प्रश्न 4: जीडीपी के पदों में वर्ष 2003 में तृतीयक क्षेत्र की हिस्सेदारी ...........है।
उत्तर: 50% से 60% के बीच
प्रश्न 5: निम्नलिखित को सुमेलित कीजिए
कृषि क्षेत्रक की समस्याएँ | कुछ संभावित उपाय |
---|---|
असिंचित भूमि | कृषि आधारित मिलों की स्थापना |
फसलों का कम मूल्य | सहकारी विपणन समिति |
कर्ज भार | सरकार द्वारा खाद्यान्नों की वसूली |
मंदी काल में रोजगार का अभाव | सरकार द्वारा नहरों का निर्माण |
कटाई के तुरंत बाद स्थानीय व्यापारियों को अपना अनाज बेचने की विवशता | कम ब्याज पर बैंकों द्वारा साख उपलब्ध कराना |
उत्तर: 1 - d, 2 - c, 3 - e, 4 - a, 5 - b
प्रश्न 6: असंगत की पहचान करें और बताइए क्यों?
(a) पर्यटन-निर्देशक, धोबी, दर्जी, कुम्हार
उत्तर: पर्यटन निर्देशक तृतीयक सेक्टर में काम करता है जबकि अन्य प्राथमिक सेक्टर में काम करते हैं।
(b) शिक्षक, डॉक्टर, सब्जी विक्रेता, वकील
उत्तर: सब्जी विक्रेता प्राथमिक सेक्टर में काम करता है जबकि अन्य तृतीयक सेक्टर में काम करते हैं।
(c) डाकिया, मोची, सैनिक, पुलिस कांस्टेबल
उत्तर: मोची द्वितीयक सेक्टर में काम करता है जबकि अन्य तृतीयक सेक्टर में काम करते हैं।
(d) एम.टी.एन.एल., भारतीय रेल, एयर इंडिया, सहारा एयरलाइंस, ऑल इंडिया रेडियो
उत्तर: सहारा एयरलाइंस प्राइवेट सेक्टर की कंपनी है जबकि अन्य पब्लिक सेक्टर की कंपनियाँ हैं।
प्रश्न 7: एक शोध छात्र ने सूरत शहर में काम करने वाले लोगों से मिलकर निम्न आँकड़े जुटाए
कार्य स्थान | रोजगार की प्रकृति | श्रमिकों का प्रतिशत |
---|---|---|
सरकार द्वारा पंजीकृत कार्यालयों और कारखानों में | संगठित | 15 |
औपचारिक अधिकार-पत्र सहित बाजारों में अपनी दुकान, कार्यालय और क्लिनिक | 15 | |
सड़कों पर काम करते लोग, निर्माण श्रमिक, घरेलू श्रमिक | 20 | |
छोटी कार्यशालाएँ, जो प्राय: सरकार द्वारा पंजीकृत नहीं हैं |
तालिका को पूरा कीजिए। इस शहर में असंगठित क्षेत्रक में श्रमिकों की प्रतिशतता क्या है?
उत्तर:
कार्य स्थान | रोजगार की प्रकृति | श्रमिकों का प्रतिशत |
---|---|---|
सरकार द्वारा पंजीकृत कार्यालयों और कारखानों में | संगठित | 15 |
औपचारिक अधिकार-पत्र सहित बाजारों में अपनी दुकान, कार्यालय और क्लिनिक | संगठित | 15 |
सड़कों पर काम करते लोग, निर्माण श्रमिक, घरेलू श्रमिक | असंगठित | 20 |
छोटी कार्यशालाएँ, जो प्राय: सरकार द्वारा पंजीकृत नहीं हैं | असंगठित | 50 |
असंगठित क्षेत्रक में 70% श्रमिक काम करते हैं।
Copyright © excellup 2014