क्लास 5 हिंदी

बाघ आया उस रात

यह कविता नागार्जुन ने लिखी है।

कविता में बच्चे अपने पिता को बता रहे हैं कि पिछली रात गाँव में बाघ आया था। वे अपने पिता को सचेत कर रहे हैं कि बाघ से बचकर रहें। बच्चे इस बात पर कौतूहल में हैं कि बाघ कुछ करता धरता नहीं है। वह किसी दफ्तर में काम करने नहीं जाता।

बात बात में

वो इधर से निकला, उधर चला गया।

(a) यह बात कौन किसे बता रहा होगा?

उत्तर: बच्चे अपने पिता को बता रहे हैं।

(b) तुम्हें यह उत्तर कविता कि किन पंक्तियों से पता चला?

उत्तर: पाँच साला बेटू ने हमें फिर से आगाह किया

खबर तेंदुए की

(a) इस कविता के आधार पर एक समाचार लिखो।

उत्तर: 25 जुलाई, पीलीभीत: कल रात चफरिया गाँव में एक बाघ घूमता हुआ दिखा। कुछ बच्चों ने उसे अपनी खिड़की से देखा। उसके बाद से गाँव में भय का माहौल है। वन विभाग को इसकी सूचना दे दी गई है।

(b) तेंदुए और बाघ में क्या अंतर है?

उत्तर: बाघ के शरीर पर काली काली धारियाँ होती हैं। तेंदुए के शरीर पर चित्तियाँ होती हैं।

उस रात

प्रश्न 1: उस रात कौन सी अनूठी बात हुई थी?

उत्तर: उस रात बाघ आया था।

प्रश्न 2: तुम्हारे विचार से क्या सचमुच यह बात अनूठी है? क्यों?

उत्तर: बाघ जंगल में रहते हैं। वे अक्सर इंसानों से दूर ही रहना पसंद करते हैं। इसलिए गाँव में बाघ का आना एक अनूठी बात है।

प्रश्न 3: उस रात को और क्या अनूठा हुआ होगा?

उत्तर: बच्चों ने शायद पहली बार बाघ को देखा होगा।

आँखें फैलाकर

नीचे आँख से जुड़े कुछ मुहावरे दिए गए हैं, वाक्यों में इनका इस्तेमाल करो।

(a) आँख लगना

उत्तर: (नींद आना) लंच के बाद आलस के मारे मेरी आँख लग गई।

(b) आँख दिखाना

उत्तर: (धमकाना) धोंदू ने भोंदू को आँख दिखाई।

(c) आँख मूँदना

उत्तर: (मर जाना) बूढ़े बाबा ने सदा के लिए आँख़ें मूँद लीं।

(d) आँख बचाना

उत्तर: (छुपाकर, चोरी छिपे) नट्टू पढ़ने के समय सबकी आँख बचाकर कॉमिक्स पढ़ता है।

(e) आँखें भर आना

उत्तर: (आँसू आना) गप्पू का रिजल्ट आने पर उसकी माँ की आँखें भर आईं।

(f) सिर आँखों पर बैठाना

उत्तर: (बहुत सम्मान देना) गोल्ड मेडल मिलने पर पूरे देश ने नीरज चो‌पड़ा को सिर आँखों पर बिठा लिया।

शब्दों की दुनिया

प्रश्न 1: पाँच साल के बेटू ने हमें फिर से आगाह किया। आगाह किया का मतलब क्या हो सकता है?

  1. सचेत किया
  2. मनोरंजन किया
  3. बताया
  4. समझाया

उत्तर: (c) सचेत किया

प्रश्न 2: कविता में इनमें से कौन सा भाव झलकता है?

उत्तर: सचेत करने का

प्रश्न 3: किन किन पंक्तियों से ये भाव व्यक्त हो रहे हैं?

(a) आश्चर्य

उत्तर: बाघ कहीं काम नहीं करता न किसी दफ्तर में न कॉलेज में।

(b) डर

उत्तर: आप रात को बाहर न निकलो, जाने कब बाघ फिर से आ जाए।

(c) आत्मविश्वास

उत्तर: हाँ बाबा, बाघ आया उस रात


Copyright © excellup 2014