9 हिंदी क्षितिज


दो बैलों की कथा

प्रेमचंद

NCERT Solution

Part 2

Question 7: किसान जीवन वाले समाज में पशु और मनुष्य के आपसी संबंधों को किस तरह व्यक्त किया गया है?

उत्तर: किसान के लिए पशुधन का बड़ा महत्व है। पशु उनके खेतों में हल चलाता है, फसल की कटाई से लेकर उसे खलिहान होते हुए बाजार तक पहुँचाने में पशु बड़ी भूमिका निभाते हैं। झूरी के बैल उसके खेत को जोतते हैं, उसका रहट चलाते हैं और उसकी गाड़ी भी जोतते हैं। झूरी एक अच्छे मालिक की तरह अपने बैलों की पूरी देखभाल भी करता है।

यहाँ पर एक मनुष्य और पशु के मधुर संबंध को दिखाया गया है। लेकिन दूसरी तरफ झूरी का साला एक निर्दई की तरह व्यवहार करता है। इस दुनिया में अच्छाई के साथ बुराई भी रहती है। जीवन यदि हर जगह आदर्श हो जाये तो दुनिया बड़ी रंगहीन हो जायेगी। बिना खलनायक के नायक का अस्तित्व नहीं हो सकता। बिना रावण के राम की कहानी नहीं बन सकती है।

Question 8:‘इतना तो हो ही गया कि नौ दस प्राणियों की जान बच गई। वे सब तो आशीर्वाद देंगे’ – मोती के इस कथन के आलोक में उसकी विशेषताएँ बताइए।

उत्तर: इस कथन से मोती के विशाल और परोपकारी दिल का पता चलता है। वह इस बात के लिए कतई चिंतित नहीं है कि उसकी जान खतरे में है, लेकिन इस बात के खुश है कि उसकी कोशिश के कारण कई अन्य प्राणियों की जान बच गई।

Question 9: आशय स्पष्ट कीजिए:

  1. अवश्य ही उनमें कोई ऐसी गुप्त शक्ति थी, जिससे जीवों में श्रेष्ठता का दावा करने वाला मनुष्य वंचित है।

    उत्तर: बैल एक मूक प्राणि होता जो कभी कभार रंभा लेता है। दोनों बैल अक्सर आपस में मूक संवाद करते थे। उनके संवाद को मनुष्य नहीं समझ सकता था। लेखक इस बात पर कटाक्ष कर रहा है कि मनुष्य अपने आप को सबसे अधिक बुद्धिमान प्राणि समझता है फिर भी उसे मूक पशुओं की भाषा या भावना समझ में नहीं आती। लेखक को लगता है कि मनुष्य का सबसे अधिक बुद्धिमान होने का दावा खोखला है।
  2. उस एक रोटी से उनकी भूख तो क्या शांत होती; पर दोनों के हृदय को मानो भोजन मिल गया।

    उत्तर: दोनों बैल गया के पास पहुँचने के बाद उस प्यार के लिए तरस रहे थे जिनकी उन्हें आदत पड़ गयी थी। जब छोटी लड़की ने उन्हें रोटी दी तो उनके मन को कुछ शांति मिली। एक रोटी किसी भी बैल की भूख शांत करने के लिए काफी नहीं होती लेकिन उस रोटी में लड़की का अपार प्रेम मिला हुआ था, जिससे हीरा-मोती का मन अंदर तक तृप्त हो गया।

Question 10: गया ने हीरा-मोती को दोनों बार सूखा भूसा खाने के लिए दिया क्योंकि:

  1. गया पराये बैलों पर अधिक खर्च नहीं करना चाहता था।
  2. गरीबी के कारण खली आदि खरीदना उसके बस की बात न थी।
  3. वह हीरा-मोती के व्यवहार से बहुत दुखी था।
  4. उसे खली आदि सामग्री की जानकारी न थी।

    उत्तर: (c) वह हीरा-मोती के व्यवहार से बहुत दुखी था।

Question 11: हीरा और मोती ने शोषण के खिलाफ आवाज उठाई लेकिन उसके लिए प्रताड़ना भी सही। हीरा-मोती की इस प्रतिक्रिया पर तर्क सहित अपने विचार प्रकट करें।

उत्तर: ऐसा अक्सर होता है कि लोग शोषण को सहते रहते हैं और कोई भी उसके खिलाफ आवाज नहीं उठाता है। जब कोई इक्का दुक्का व्यक्ति शोषण के खिलाफ आवाज उठाता है तो उसे कई कष्टों का सामना करना पड़ता है। उस एक व्यक्ति के बलिदान से अक्सर अन्य लोगों को भी फायदा होता है। ऐसा इस कहानी में भी हुआ है।

Question 12: क्या आपको लगता है कि यह कहानी आजादी की लड़ाई की ओर भी संकेत करती है?

उत्तर: लेखक ने प्रत्यक्ष रूप से आजादी की लड़ाई की तरफ कोई संकेत नहीं दिया है। लेकिन यदि बैलों को रूपक मान लें तो उनकी लड़ाई आजादी की लड़ाई की तरफ संकेत करती है। जिस तरह अधिक अत्याचार से त्रस्त होकर हीरा और मोती बगावत का बिगुल बजा देते हैं उसी तरह भारत के लोगों ने भी आजादी की लड़ाई शुरु की थी।